फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kotedar arbitrary ration distribution

कोटेदार राशन वितरण में करता है मनमानी

Tue, 05 Jul 2016 11:16 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 05 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kotedar arbitrary ration distribution
मेंहदावल तहसील में बढ़या गांव के लोगों ने मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंच कर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल के बढ़या गांव के लोगों ने मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंच कर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों कोटेदार पर राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया और बाद में डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की। डीएम ने जांच कराकर कारईवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला राशन, चीनी और मिट्टी  के तेल  का वितरण कोटेदार सही ढंग  से नहीं करते है। लगातार पिछले पांच  महीने से एपीएल, पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय कार्डधारकों  को अनाज नहीं मिला हैं। कार्डधारकों को  मिलने वाली सभी सस्ती सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। कोटेदार  की मनमानी से लोग परेशान हैं। कोटेदार ने पात्र गृहस्थी की सूची का न  तो सत्यापन करवाया और न सभी राशन कार्ड धारकों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बने नये राशनकार्डों का वितरण हुआ है।   गांववासियों ने कहा कोटेदार मीना देवी आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में  कार्यरत हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कोटा निरस्त करते हुए नए कोटेदार का चयन करने की  कार्रवाई होनी चाहिए। कार्डधारकों को इस कारण ही तहसील पर डीएम के सामने प्रदर्शन करने  को बाध्य  होना पड़ा है। इस अवसर पर इंद्रसेन सिंह, शंभू यादव, देवेंद्र बहादुर सिंह, कुँवर बहादुर सिंह, सीताराम, जमुना, परदेशी,  राधेश्याम यादव, कुबेर यादव, आशा, गंगाराम, नरेश, बेचन, त्रिवेनी, मोतीलाल, संतराम निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed