फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jewels recovered, one arrested

दस लाख के जेवरात व नकदी समेत युवक गिरफ्तार

Thu, 05 Jul 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
jewels recovered, one arrested
demo pic
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आभूषण की दुकान पर काम करने वाले युवक को चोरी के दस लाख के जेवरात और 50,000 रुपये व 450 नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार किया। युवक ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि जिस दुकान पर वह काम करता था, उसी दुकान से उसने जेवरात चोरी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि मोतीनगर निवासी अलीम खान पुत्र नुरुल इस्लाम की पुरानी तहसील पर फिरदौस ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। उनकी दुकान पर गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज का निवासी शुभम वर्मा पुत्र पारसनाथ वर्मा दो साल से काम करता था।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से शुभम वर्मा दुकान से सोने के गहने चोरी कर रहा था। शक होने पर दुकान के मालिक अलीम खान शुभम पर नजर रखने लगे। शुभम वर्मा की गतिविधियां दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दुकानदार ने गुरुवार को तहरीर देकर आरोपी शुभम वर्मा पर चोरी का केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, चौकी इंचार्ज औद्योगिकनगर शर्मा सिंह यादव को सूचना मिली कि आरोपी शुभम वर्मा गोरखपुर भागने की फिराक में है। उन्होंने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी कर आरोपी शुभम वर्मा को पकड़ लिया।

तलाशी में शुभम वर्मा के पास से 427 ग्राम सोने के जेवरात, 49518 रुपये और नेपाली 450 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में शुभम वर्मा ने दुकान से जेवरात चुराने की बात स्वीकार की। कोर्ट में पेशी के बाद उसको जेल भेज दिया गया। 


आभूषण व्यवसायी ने बताया कि पिछले तीन महीने से शुभम वर्मा ने सोने के जेवरात चुराना शुरू कर दिया था। जब उस पर शक हुआ तो उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने लगे। उसकी हरकत दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उसने उसकी दुकान से दस लाख रुपये से अधिक के गहने चुराए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed