फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Investigate irregularities found in the excavation of the pool

पोखरे की खुदाई की जांच में मिली अनियमितता

Mon, 04 Jul 2016 11:16 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 04 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Investigate irregularities found in the excavation of the pool
जांच - फोटो : demopic
हैंसर क्षेत्र के सिरसी गांव में एक पोखरे की खुदाई चार भाग में करने और मानक की अनदेखी किए जाने की शिकायत पर डीसी मनरेगा ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत सही मिलने पर उन्होंने भुगतान रोके जाने का निर्देश बीडीओ को दिया।
विज्ञापन


सिरसी गांव के कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उनके गांव में एक पोखरे की खुदाई ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रही है। जिसमें एक ही पोखरे को चार भाग में बांट कर और काम मानक के तहत न कराकर भुगतान लेने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर डीएम ने इसकी जांच करके रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश डीसी मनरेगा को दिया। पोखरे पर पहुंचकर डीसी मनरेगा ने जांच किया तो शिकायत सत्य पाए जाने की बात उन्होंने कही।
विज्ञापन


उसके बाद साथ में मौजूद बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय को निर्देश दिया कि भुगतान पर रोक लगा दी जाए। डीसी मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जांच रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। दूसरी तरफ प्रधान प्रतिनिधि त्रिशुलधारी राय ने कहा कि जो भी कार्य कराया गया है वह मनरेगा के गाइड लाइन के तहत कराया गया है। मजदूरों का भुगतान रोकना न्यायोचित नही होगा। उन्होंने कहा कि जिस तालाब की खुदाई जेसीबी से कराया गया उनका भुगतान पहले ही कर दिया जा रहा है और जहां मनरेगा मजदूरों ने काम किया है वहां का भुगतान रोका जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed