फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   interdistrict bike lifter arrested

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का बदमाश गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Sun, 24 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
interdistrict bike lifter arrested
बाइक चाेर पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। पुलिस को चकमा देकर भागा अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का सदस्य रविवार को सरैया बाईपास के निकट से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक और 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया। पकड़ा गया चोर कुशीनगर का निवासी है। बरामद बाइक पडरौना से चुराई गई थी।
विज्ञापन


 कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गोला बाजार चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव और सर्विलांस प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी ने सहयोगियों के साथ घेराबंदी करके सरैया बाईपास के निकट से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा।

विज्ञापन

 

तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी मिला। पूछताछ में उसकी पहचान सद्दाम हुसेन निवासी पचारे थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर के रूप में हुई। आगे बताया कि 20 अप्रैल को पुलिस टीम ने सूचना पर घेराबंदी करके सोनू निवासी राजाबारी थाना ठूठीबारी जिला महराजगंज को चोरी की एक बाइक के साथ पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबकि पुलिस की घेराबंदी को तोड़ कर इस गैंग का सदस्य सद्दाम हुसेन मौके पर चोरी की बाइक छोड़ कर भाग गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। दोबारा जब वह रविवार को चोरी की बाइक के साथ कांटे की तरफ जा रहा था कि पुलिस टीम ने सरैया बाईपास के निकट से उसे गिरफ्तार किया।

 

उसके पास से बरामद बाइक कुशीनगर जिले के पडरौना थाने से चुुुराई गई थी। जिसके संबंध में पडरौना थाने में केस दर्ज है। आगे बताया कि पूछताछ में सद्दाम हुसेन ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और संतकबीरनगर जिले से बाइक को चुरा कर बेचता था।

 

इसके पूर्व वह कई वारदात कर चुका है। पूछताछ में उसने गैंग के कुछ और सदस्यों के नाम बताए हैं। पकड़े गए वाहन चोर सद्दाम हुसेन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed