फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Indian women organization protest in police station

भारतीय महिला महासभा का कोतवाली में प्रदर्शन

Fri, 01 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Fri, 01 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छेड़खानी का केस दर्ज न करने और हिरासत में लिए आरोपी को सियासी दबाव में छोड़े जाने के विरोध में भारतीय महिला महासभा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने कहा कि यदि केस दर्ज नहीं हुआ और आरोपी फिर से पकड़ा नहीं गया तो वे मजबूरन आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगी। भारतीय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव के नेतृत्व में महिलाएं कोतवाली पहुंची और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान शीला यादव ने आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा छह की एक छात्रा 29 दिसंबर को अपने घर से पूरब में कुछ दूरी पर उपला पाथने गई थी। उसी दौरान गांव निवासी कक्षा 11वीं के एक छात्र ने उससे छेड़छाड़ की। आरोप है कि छात्रा को जबरन गन्ने के खेत में ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़िता शोर मचाते हुए भागी और घरवालों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जब घरवालों ने आरोपी के घर उलाहना दी तो आरोपी के घरवालों ने गालीगलौच देते हुए जानमाल की धमकी दी। शिकायत पर 30 दिसंबर की शाम को पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले गई। आरोप है कि राजनीतिक दबाव की वजह से पुलिस ने बगैर कोई कार्रवाई किए ही आरोपी को छोड़ दिया।


 प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस आरोपी के    खिलाफ छेड़खानी का केेेस दर्ज नही करेगी तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। पीड़ित परिजनों की तरफ से कोतवाली पुलिस को पूर्व में ही तहरीर दी जा चुकी है। इस दौरान आरती, ऊषा, शांति, लालमती, पूजा, गीता, अकाली, रीना, सावित्री, बर्फी देवी, गिलासी देवी और गायत्री आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed