{"_id":"6aa2eabcb5e6a7a3fe0bc5fd","slug":"father-and-son-beat-up-an-auto-rickshaw-driver-during-a-scuffle-police-remained-mute-spectators-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-111588-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: झगड़े में पिता-पुत्र ने ऑटो चालक की पिटाई की, मूकदर्शक बनी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: झगड़े में पिता-पुत्र ने ऑटो चालक की पिटाई की, मूकदर्शक बनी रही पुलिस
Thu, 10 Sep 2026 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर के कपूरथला चौक में एक कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इस मामूली टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच जुबानी जंग शुरू हुई। यह विवाद जल्द ही हिंसक हो गया।
आरोप है कि ऑटो चालक ने कार वाले को गाली दी थी। इसके बाद कार चालक ने ऑटो चालक को थप्पड़ और लात-घूंसों से पीटना शुरू किया। ऑटो चालक ने भी जवाब में हाथ-पैर चलाए। कार चालक ने अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया। कार चालक आढ़ती पिता-पुत्र ने अपने समर्थकों के साथ ऑटो चालक को पीटा। उन्होंने करीब 1 मिनट में ऑटो चालक को 50 के करीब थप्पड़ और मुक्के जड़ दिए। पीड़ित ऑटो चालक हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता रहा।
पुलिस की भूमिका पर सवाल
इस हंगामे के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी। पुलिस पूरी तरह से मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने ऑटो चालक को बचाया तक नहीं। फिलहाल, ऑटो और कार चालक दोनों ने ही पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की है।