फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   illegal pathology centre seal

बिना लाइसेंस का पैथालॉजी सेंटर सील

Sat, 14 Oct 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
illegal pathology centre seal
पौली में पैथालाजी सेंटर को सील करते अपर सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
हैंसर। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपर सीएमओ के नेतृत्व में पौली में स्थित एक पैथालॉजी सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पैथालॉजी के संचालक कोई कागजात नही दिखा पाए। टीम ने पैथालॉजी सेंटर को सील कर दिया और संचालक को कागजात के साथ सीएमओ कार्यालय में तलब किया है।  
विज्ञापन


एसीएमओ डॉक्टर एमके शुक्ला ने एसओ प्रदीप सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पौली में बिना बोर्ड के संचालित पैथालॉजी सेंटर पर छापेमारी की। एसीएमओ ने बताया कि शिकायत मिली थी कि पैथालॉजी सेंटर बिना कागज के संचालित हो रहा है। यहा पर मानकों की अनदेखी की जा रही है और मरीजों से मनमाना पैसा वसूूला जाता है। बताया कि शिकायत पर छापेमारी की गई है।
विज्ञापन


पैथालॉजी के संचालक से रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे गए तो वह कोई भी कागजात दिखाने में असमर्थता व्यक्त किए। अपर सीएमओ ने बताया कि पैथालॉजी अवैध रुप संचालित की जा रही थी। जिसे सील कर दिया गया है। संचालक को कागजात के साथ सीएमओ कार्यालय पर बुलाया गया है। अगर कागजात सही नहीं मिले तो अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि धनघटा, शनिचरा बाजार, दुल्हापार समेत कई जगहों पर दवा की दुकानों की चेकिंग में पहुंचने से पहले ही दुकानें बंद कर दुकानदार फरार हो चुके थे। इस मौके पर सीएचसी शनिचरा बाजार के अधीक्षक डॉक्टर बीमल द्विवेदी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम द्वारा क्षेत्र में की गई छापेमारी की सूचना पर अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वह अपनी दुकान को तब तक बंद करके गायब रहे जब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed