फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If the young man's parents' house wife died

पत्नी के मायके गई तो युवक ने जान दी

Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
If the young man's parents' house wife died
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई तो क्षुब्ध होकर युवक ने शुक्रवार को कमरे में छत की कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर लिया। खबर पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामला धनघटा क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव का है। 
विज्ञापन

    बैजनाथपुर गांव निवासी कलाधर के पांच बेटे और एक बेटी में 32 वर्षीय बबलू सबसे बड़ा था। बबलू घर पर रहकर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। सात साल पूर्व उसकी शादी क्षेत्र के मड़पौना गांव में हुई थी। उसकी पत्नी राजमति से दो बच्चे हैं। चार वर्ष का बेटा विपिन और एक वर्ष की बेटी सलोनी है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार की शाम बबलू नशे में घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद रात में पत्नी नाराज होकर पड़ोसी के घर चली गई।
विज्ञापन

    वहां भी पहुंचकर वह अपनी पत्नी को मारा पीटा। बचाव में आए पड़ोसी से भी उलझ गया। शुक्रवार को फिर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हुई। इससे नाराज होकर पत्नी अपने दोनों बच्चो के साथ मायके चली गई। उसके बाद बबलू अपने कमरे में गया और अंदर से फाटक बंद कर लिया। घर के लोग समझे की वह सो रहा है लेकिन जब काफी देर तक बाहर नही निकला तो उसकी मां विद्या देवी उसे बुलाने लगी। अंदर से आवाज या कोई हलचल न होने से मां ने परिवार के अन्य सदस्यों को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

   फाटक खोलने के लिए फिर बेटे को परिजनों ने  आवाज दी। उसके बाद इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने फाटक को तोड़वाया तो बबलू की लाश छत की कुंडी में लटकती मिली। उसके बाद पीड़ित के परिवार वाले सहम गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed