{"_id":"5c8fe311bdec22141e222c53","slug":"group-gang-rape-accused-of-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोप
Mon, 18 Mar 2019 11:57 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : self
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बगल के गांव के तीन युवकों पर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना नौ मार्च की बताई जा रही है।
शिकायतकर्ता महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि नौ मार्च की शाम को 16 वर्षीय बेटी भैंस का चारा लेकर बाग में जा रही थी। रास्ते में बगल के गांव निवासी तीन युवकों ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और मुंह दबाकर खेतों की तरफ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे गांव के लोगों के मोबाइल पर भेज दिया। आरोपियों ने बेटी तथा छोटे बेटे की हत्या की भी धमकी दी थी। बेटी को साथ लेकर वह धनघटा थाने पर गई थी, लेकिन वहां उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में एसओ धनघटा रणधीर मिश्र ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है, जिस वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है अभी उसका कोई सुबूत नहीं मिला है। यदि सुबूत मिलता है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।