{"_id":"58b712334f1c1b7c058326f2","slug":"gration-in-the-procession-and-assault-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों और घरातियों में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों और घरातियों में मारपीट, छह घायल
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़या सिंहटीकर गांव में मंगलवार रात एक बारात में मजाक-मजाक में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच लात- घूसे और कुर्सियां चलीं। जिसमें पांच लोग बाराती पक्ष और एक किशोर घराती पक्ष का घायल हुआ। घायलों को लोग बखिरा के एक प्राइवेट चिकित्सक के वहां ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रश्म अदा हुई और बुधवार को पुलिस ने मौजूद रहकर वधू की विदाई भी कराई।
बढ़या सिंहटीकर गांव निवासी सुग्रीव सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी थी। धनघटा क्षेत्र के रामपुर छितौनी गांव से मंगलवार की रात उनके गांव बढ़या सिंहटीकर में बारात आई थी। दरवाजे पर बारात पहुंचने पर द्वारपूजा का रश्म हुई। इसी बीचा खाना- खाने के लिए दोनों पक्षों के लोग पंडाल में पहुंच गए। उसी बीच किसी बाराती ने वधू पक्ष के किसी व्यक्ति से मजाक कर दिया। यह बात किसी को नागवार लगी पर दोनों पक्ष में आपस में कहासुनी शुरू हो गई। बात काफी बढ़ने पर दोनों पक्षों ने कुर्सियां चलाना शुरू कर दिया। इसमें मेज पर लगा हुआ सारा भोजन जमीन पर गिर गया और बारात पक्ष के चार-पांच लोगों को चोट आई है।
जबकि वधू पक्ष से भी एक लोग को मामूली चोट लगी। मामले में हस्तक्षेप करते हुए गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस विवाद में गांव के रहने वाले एक परिवार के एक युवक को चोट आई थी। उसी बात की खुन्नस से कुछ ग्रामीण मौका देखकर अचानक बारातियों को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिसमें दूल्हे के एक रिश्तेदार सत्यवान व कुछ अन्य बारातियों को भी चोट आई। किसी बाराती ने 100 नंबर पर सूचना दे दी।
विज्ञापन
उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। बखिरा चौकी के पुलिस कर्मियों ने रात में रुककर शादी की प्रक्रिया पूरी कराई। बुधवार की भोर छह बजे ही बारात को विदा कराया गया। एसओ अनिल सिंह ने बताया वर-वधू पक्ष के बीच मारपीट की शिकायत मिली थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।