फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   go with lover

घर नहीं, प्रेमी के साथ जाऊंगी

Sun, 07 May 2017 11:37 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 07 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
go with lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती कोतवाली में रविवार को अचानक अचेत हो गई। इससे पुलिसकर्मी और युवती के घरवाले सहम गए। कुछ देर बाद हालत में सुधार हुआ लेकिन फिर वही बात कहने लगी। उसका आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिया और उसे दगा देकर शादी कर ली। वहीं उसके घरवाले बड़े भाई की शादी नजदीक होने का हवाला देते किसी तरह उसे घर ले गए। 
विज्ञापन


दरअसल, बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसके गांव में शादी थी। यहीं एक युवक डीजे बजाने गया था। पहली मुलाकात के दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। युवती का आरोप था कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिया। 30 अप्रैल को प्रेमी की दूसरी जगह शादी हो गई और इसकी भनक लगते ही वह प्रेमी के घर पहुंच गई। लोगों के समझाने पर अपने घर गई। शनिवार को वह फिर प्रेमी के घर पहुंची और बखेड़ा खड़ा होने पर पुलिस पहुंच गई। प्रेमी और प्रेमिका दोनों को कोतवाली लाया गया। जांच में बता चला कि युवक और युवती अलग-अलग जाति के हैं। युवती के पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। 
विज्ञापन


वह मां, भाई और बड़ी बहन जो प्राइवेट स्कूल की शिक्षक है के साथ घर पर रहती है। कुछ महीने पहले उसकी मां का एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ तो वहां भी युवक पहुंचा था। वहीं जानकारी पर युवक-युवती के घरवाले कोतवाली पहुंच गए और किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने की बात करने लगे। प्रेमी के पिता ने यही बताया कि यदि बेटे की शादी होने से पहले मामला संज्ञान में आया होता तो वह दोनों की शादी करा देता और ऐसी नौबत नहीं आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तो तीन जिंदगी बर्बाद हो जाएंगी। वहीं युवती के परिजन उसे समझा रहे थे कि जून में उसके बड़े भाई की शादी होनी है और यदि ऐसा करेगी तो भाई का रिश्ता टूट जाएगा,लेकिन युवती किसी भी   दशा में मानने को तैयार नहीं थी। बाद में किसी तरह घरवाले उसे समझाकर ले गए। कोतवाल ईश्वर चंद्र प्रधान ने बताया कि दोनों के परिजन सुलह समझौता करके घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed