{"_id":"5700086f4f1c1bdc78f00244","slug":"gas-cylinder-fire-spreading-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलिंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
आग से मची अफरा-तफरी ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मेंहदावल रोड पर सेंट्रल बैंक के निकट शनिवार को एक चाय की दुकान में गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह गैस सिलिंडर को बाहर फेंका और आग बुझाने में जुट गए। इस बीच सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुुंच गई और आग बुझाई।
मेेंहदावल रोड पर सेंट्रल बैंक के पास शंभूनाथ मोदनवाल की चाय की दुकान हैं। चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज हो गया, इससे आग लग गई। जब तक लोग गैस सिलिंडर बाहर करते आग दुकान में भी फैल गई। कुछ लोगों ने हिम्मत कर गैस सिलिंडर को किसी प्रकार बाहर फेंका और आग बुझाने में जुट गए। इस बीच किसी ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दे दी। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। बाद में आग बुझाई गई। आग की इस घटना में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।