फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four jailed, including the village head

ग्राम प्रधान समेत चार को जेल भेजा 

Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four jailed, including the village head
हाइवे पर कुर्थिया के पास हुए हादसे में घायल डंफर चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल तीन अन्य को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं जाम करने के मामले में पकड़े गए आरोपी प्रधान समेत चार लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 कांटे चौकी इंचार्ज रामभवन यादव ने  बताया कि बुधवार को कुर्थिया के पास एक डंफर की चपेट में आने से अशरफपुर गांव निवासी रामतीरथ घायल हो गए थे। घटना के बाद चालक वाहन खड़ा करके सड़क पार कर रहा था कि इसी दौरान वह बाइक से टकरा गया। जिसमें डंफर चालक अवनीश चौधरी पुत्र रामबहाल निवासी अजगैवा जंगल थाना गौर जिला बस्ती व बाइक सवार युवक वसीउल्ला खां पुत्र हसन रजा निवासी चंगेरा मंगरा और अकरम पुत्र वाजिद अली निवासी डड़वा कोतवाली घायल हो गए थे। चारों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। 
विज्ञापन


अभी पुलिस डंफर रास्ते से हटवा रही थी कि अशरफपुर के प्रधान इंद्रदेव यादव के नेतृत्व में भीड़ ने हाईवे को जाम कर दिया। जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा था। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर जाम खुलवाया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ हाईवे जाम करने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी प्रधान इंद्रदेव यादव,हबीब, इंद्रकुमार और गणेश को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। हादसे में घायल हुए डंफर चालक अवनीश चौधरी को डॉक्टरों ने गंभीर बताते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में ले जाते समय डंफर चालक अवनीश चौधरी की मौत हो गई। जबकि घायल रामतीरथ, वसीउल्ला खां और अकरम को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। हाईवे जाम के दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी की थी। इसके सहारे अज्ञात में दर्ज आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ में होगे।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed