फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four injured

हादसे में चार घायल 

Tue, 23 Aug 2016 11:55 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 23 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four injured
मंगलवार दोपहर राम जानकी मार्ग पर सीएचसी मलौली के करीब दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिससे दोनो बाइक पर सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसमें महिला की हालत नाजुक होने से जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के हांसडाड़ी गांव निवासी विद्युत विभाग में संविदा कर्मी वीरेन्द्र पांडेय (30) और दुघरा कला गांव के देवेन्द्र कुमार (24) एक बाइक पर सवार होकर धनघटा से हैंसर की तरफ जा रहे थे। उसी समय गडथौलिया गांव निवासी रघुपति (22) गांव के ही महिला मीना देवी पत्नी जगदीश (37) के साथ बाइक से धनघटा जा रहे थे।
विज्ञापन


मलौली अस्पताल के सामने सड़क पर हुए गड्ढ़े के कारण दोनो बाइकों में टक्कर हो गई। जिससे उस पर सवार लोग गिर गए और घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने चारों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मीना देवी के घरवालों ने बताया कि मीना को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए जिला अस्पताल से भेज दिया गया है। तीन अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed