फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five huts gutted by fire

आग से पांच झोपड़ियां जल कर राख

Wed, 30 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 30 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में मंगलवार की रात लगी आग से पांच झोपड़ियां जल कर नष्ट हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। खबर पर पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई और गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में झोपड़ी में बंधे सात पशु भी झुलस गए और उसमें रखा सब सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

 माधोपुर गांव में रात दस बजे अचानक जुल्फी पुत्र दीपक की झोपड़ी में अचानक आग लगी और धीरे- धीरे हवा के झोकों के साथ आग फैलती गई। आग ने राम मिलन, रामभजन, कन्हई और राम अजोर की झोपड़ी को भी अपनी आगोश में ले लिया गया। घटना से आस- पास के लोग सहम गए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। खबर पर चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट अवधेश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और फायर बिग्रेड को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन

गांव वालों की मदद से फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग की घटना में पांच परिवारों की झोपड़ी के साथ उसमें रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, बर्तन और अन्य कीमती सामान भी जल कर गए। पीड़ित परिवार के सदस्य के शरीर पर जो कपड़े थे, बस वहीं बचे। सिर छुपाने के साथ रोटी के पड़े लाले की वजह से पीड़ित परिजन काफी परेशान हो गए। चौकी इंचार्ज अवधेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित राम अवध पक्का मकान का निर्माण करवा रहे थे। ऐसी दशा में सब कुछ झोपड़ी में ही रखे थे और सब सामान आग की भेट चढ़ गया। पशु चिकित्सकों को बुला कर झुलसे मवेशियों का उपचार कराने की सलाह दी गई। गांव के लोगों ने पीड़ित परिजनों को अहेतुक सहायता दिए जाने की मांग प्रशासन से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed