{"_id":"5c9e62e2bdec22140a175aa1","slug":"firing-on-police-to-catch-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग
Fri, 29 Mar 2019 11:54 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
बखिरा(संतकबीरनगर)। बखिरा-दुर्गजोत मार्ग पर स्थित छराछ गांव स्थित नहर पुलिया के पास तस्करों कों पकड़ने गई बखिरा पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग की। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। मौके से पुलिस ने छह गोवंशीय पशु बरामद करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। मौके से अन्य तीन तस्कर भागने में सफल रहे। तस्करों के पास से एक असलहा, चाकू और कारतूस बरामद हुआ है।
एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम अमरडोभा की तरफ से दुर्गजोत गांव में वध के लिए पशु ले जाने की सूचना मिली। एसआई संजीत सिंह, कांस्टेबल राणा प्रताप, दयाशंकर, तबरेज, बलवंत को साथ लेकर छराछ गांव स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस से घिरता देखकर बचाव में तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। भाग रहे तस्करों को दौड़ाकर पकड़ा गया। दो तस्कर पकड़े गए, जबकि तीन भागने में कामयाब हो गए। एसओ ने बताया कि दुर्गजोत निवासी तस्कर राजू और मुश्ताक अली को जेल भेजा गया, जबकि दुर्गजोत निवासी फरार सभी तस्करों टेनी, अरमान और अवधू की तलाश की जा रही है। इसी मामले में असलहे से फायरिंग के मामले में राजू पर आर्म्स एक्ट, जबकि मुश्ताक के पास से चाकू बरामद होने पर कार्रवाई की गई।