फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   father dead, daughter injured in an accident

हादसे में पिता की मौत, पुत्री घायल

Fri, 08 Jun 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
father dead, daughter injured in an accident
accident - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। रामजानकी मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात डिहवा बाजार के समीप जीप की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। घायल को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल गांव निवासी 50 वर्षीय बांकेलाल 18 वर्षीय पुत्री किरन के साथ बाइक से धनघटा गए गए थे। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


डिहवा बाजार के पास कमांडर जीप और बाइक में टक्कर हो गई। पिता-पुत्री घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। कुछ देर बाद जब राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने दोनों को सीएचसी मलौली पहुंचाया। बांकेलाल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान श्रवण यादव ने बताया कि जिला अस्पताल से बांकेलाल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संरूकार शुक्रवार को कर दिया। घायल हुई पुत्री किरन का इलाज चल रहा है। एसओ संतोष तिवारी ने इस तरह के किसी भी हादसे की सूचना मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed