फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   diki break, theft 2.5 lakhs

डिकी तोड़कर उड़ाए ढाई लाख रुपये

Fri, 19 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
diki break, theft 2.5 lakhs
चोरी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। बरदहिया बाजार में शुक्रवार की शाम किसान सहायक के बाइक की डिकी तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने 100 नंबर पर दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी जय प्रकाश नारायन पांडेय कृषि विभाग के किसान सहायक के पद पर खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके भतीजी की शादी तय हो गई है। जिसमें एडवांस के रुप में ढाई लाख रुपये देना था।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह खलीलाबाद में इलाहाबाद बैंक की शाखा से ढाई लाख रुपये निकाले और झोले में रख कर बाइक की डिकी में रख दिए। डाक बंगले के पास चाय की दुकान के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे बाइक खड़ी किए थे। उसके बाद फिर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे के करीब बरदहिया बाजार में सेंट थामस स्कूल के पास बाइक को सड़क के किनारे खड़ी करके सब्जी खरीदने लगे। उसी दौरान किसी ने बाइक की डिकी तोड़ कर उसमें रखा ढाई लाख रुपये निकाल लिए। सब्जी लेकर जब बाइक के पास पहुंचे तो डिकी टूटी देख कर उनके होश उड़ गए।

तत्काल वह 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज बरदहिया बाजार आद्या सिंह मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed