फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demolition in firefighting vehicle, driver beaten

अग्निशमन वाहन में तोड़फोड़, चालक को पीटा

Tue, 11 Apr 2017 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 11 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demolition in firefighting vehicle, driver beaten
दमकल वाहन में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को समझाते क्षेत्र के संभ्रांत लोग। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पौली गांव के सीवान में सुबह साढ़े नौ बजे लगी आग से 400 बीघा गेहूं की फसल जल गई। घटना की सूचना के करीब डेढ़ बाद पहुंची दमकल टीम को उग्र लोगों ने घेर लिया और वाहन में तोड़फोड़ की। यही नहीं भीड़ ने दमकल वाहन के चालक की पिटाई भी कर दी, एक प्रशिक्षु दरोगा से हाथापाई की गई। हालांकि  वहां मौजूद संभ्रांत लोगों की वजह से एसओ और पुलिस कर्मी सुरक्षित निकल सके। बाद में पुलिस और पीएसी के साथ डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड टीम ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं देर शाम मारपीट के मामले में 12 नामजद और 300 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, पौली के सीवान में कंबाइन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दौरान न जाने कैसे आग लग गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग पूरब और उत्तर दिशा में फैलती चली गई। जानकारी के जुटे पौली, दुलहापार, गोगेपुर, मंझरिया, परसहर, चौराकला, मडपौना, औरहवा, मठिया गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। मंझरिया गांव के करीब आग पहुंचने से पहले काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। इसी बीच एसओ फायर ब्रिगेड के वाहन के साथ मंझरिया गांव के पास पहुंचे।
विज्ञापन


यहां गांव के उत्तर पश्चिम दिशा में आग बुझाने में जुटे लोग उग्र हो गए। कई लोगों ने दमकल वाहन को घेरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। यही नहीं चालक वीरेंद्र यादव को भी पीटने लगे। यह देखकर एसओ जेएन तिवारी और प्रशिक्षु एसआई राजेश यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी जब बचाव के लिए पहुंचे तो लोगों ने इन सभी को भी घेर कर दौड़ा लिया। इस दौरान प्रशिक्षु एसआई से लोगों की हाथापाई भी हुई। बाद में  कुछ संभ्रांत लोगों की मदद से पुलिस टीम को सुरक्षित निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों का आरोप था कि दमकल की गाड़ी यदि समय से पहुंच गई होती तो शायद इतना अधिक नुकसान नहीं होता। सूचना के बाद कोतवाल, एसओ महुली और पीएसी पहुंची, लेकिन मामला तब तक ठंडा हो चुका था। साथ डीएम और एसपी, एएसपी भी पहुंच गए। तहसीलदार राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि छह सदस्यीय लेखपालों की टीम ने जली फसल का सर्वे किया तो करीब 300 किसानों की 200 हेक्टेयर से अधिक फसल की क्षति होने की बात सामने आई।         
 

वहीं  डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि आग की सूचना के बाद दमकल टीम यथाशीघ्र पहुंच गई थी। आग तीन-चार गांव के सीवान में लगी थी और लोग अपनी ओर आग बुझाने की जिद कर रहे थे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने फायर ब्रिगेड वाहन के चालक से दुर्व्यवहार किया और वाहन के शीशे तोड़ दिए। आपदा के समय लोगों को धैर्य से काम करना चाहिए। प्रशासन और पब्लिक मिलकर चुनौतियों का सामना करें, जिससे आसानी से समस्याओंं का समाधान हो सके।

 जवानों पर हमला करने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई होगी। फसलों के नुकसान का सही आंकलन राजस्व टीम के लोग कर रहे है। मंडी समिति के जरिए पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। एसपी हीरालाल ने कहा कि दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ फायर ब्रिगेड की तरफ से तहरीर मिलने पर एसओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर थाने पर पीएसी भेजी गई है। 


 

312 लोगों पर केस दर्ज ः पौली क्षेत्र में मंगलवार को हुई अगलगी की घटना में फायर चालक की पिटाई और प्रशिक्षु दरोगा से हाथापाई करने व फायर की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने 12 नामजद और 300 अज्ञात  लोगों पर बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने व सेवन सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एसओ जेएन त्रिपाठी ने बताया कि फायर ब्रिगेड के चालक वीरेंद्र यादव की तहरीर के आधार पर केस दर्ज   किया गया है। भीड़ में शामिल 300 से अधिक लोगों ने फायर चालक को मारापीटा और पुलिस टीम पर्र इंट पत्थर चलाएं। इसमें 12 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। शेष को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed