फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›    Five accused sent to jail in Gadarpar conflict

पांच आरोपी भेजे गए जेल 

Sat, 13 May 2017 12:05 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 13 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
 Five accused sent to jail in Gadarpar conflict
कोतवाली क्षेत्र के गड़सरपार गांव में फब्तियां कसने से हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से सात नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन


एक पक्ष की पीड़ित महिला का आरोप था कि वह अपने भाई के साथ ससुराल से मायके जा रही थी। गड़सरपार चौराहे पर अपने दो भाइयों को समोसा लेने के लिए भेजी और वह अकेले वहां खड़ी थी। उसी बीच तीन युवक बाइक से आए और वहां खड़े हो गए। इसके बाद वे फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करने लगे। इसी बीच उसके भाई आए गए और छेड़खानी का विरोध करने लगे। जिससे नाराज होकर तीनों युवकों ने उसे और भाइयों को मारने- पीटने लगे। खबर पर चाचा का बेटा भी पहुंचा तो लोगों ने उसे भी मारापीटा।
विज्ञापन


बाद में गांव के कुछ लोग उन्हें और भाइयों को घर ले गए। बाद में खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जबकि दूसरे पक्ष के फखरुद्दीन  का आरोप था कि गुरुवार रात सात बजे के करीब शब-ए- बारात के लिए मस्जिद पर लोग इकठ्ठा हो रहे थे। उसी दौरान गांव के सदानंद, गजानंद, बैजनाथ, करूण कुमार, रवि कुमार और कुछ लोगों ने सरिया, लाठी आदि लेकर उन्हें घेर लिए। इन लोगों ने मोहम्मद अली और उसके भाई निजामुद्दीन के ऊपर हमला करके घायल कर दिया। बाद में गांव के तमाम लोग पहुुंच गए तो लोग जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ईश्वरचंद प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से सात नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक पक्ष के सदानंद, रोहित, रवि कुमार, राम अवतार  और अमित को जेल भेज दिया गया। जबकि घटना में घायल दूसरे पक्ष के निजामुद्दीन,मोहम्मद अली और अब्दुल हक को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों पक्षों के 41 अराजक तत्वों को चिह्नित कर लिया गया है। उनके खिलाफ शांति भंग में पाबंदी की कार्रवाई भी की जाएगी। गांव में तनाव शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed