{"_id":"583729224f1c1b282413cd49","slug":"cut-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला काटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला काटा
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बरईपार में एक शख्स की बुधवार रात गला काटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को गांव से 500 मीटर उत्तर सिकरिया नाले में लाश बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरईपार गांव निवासी अविवाहित रामप्रीत(45) तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
वह गांव में नेवासे पर रहने वाले ध्रुप केवट के घर खाते-पीते थे और उन्हीं के यहां काम करते थे और गांव की एक चाय की एक दुकान में रात में सोते थे। बुधवार को गांव में एक पंडित आए थे और लोग उन्हें हस्तरेखा दिखा रहे थे। इसी दौरान रामप्रीत और ध्रुप के बीच पहले हस्तरेखा दिखाने को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। गुरुवार सुबह गांव सिकरिया नाले में रामप्रीत की लाश मिली।
जानकारी के बाद रामप्रीत के भाई राजमन, भाभी रीता और हरिलाल मौके पर पहुंचे और शव के शिनाख्त की। पीड़ित परिजनों का आरोप था कि बुधवार को ध्रुप ने किसी बात को लेकर रामप्रीत को मारापीटा था। दोपहर तीन बजे के बाद वह घर नहीं लौटे और वह शराब पीने के भी शौकीन थे। राजमन का आरोप था कि रात में ध्रुप ने मां सुभावती और रामदेव निवासी मैनहवा के साथ मिलकर उसके भाई रामप्रीत की गला काटकर हत्या कर दी। उसने आशंका जाहिर की है कि उसके भाई की हत्या में गांव के ही रामदरश पुत्र कोईल का भी हाथ है। हत्या के बाद लोगों ने बडे़ भाई के शव को गांव के उत्तर सिकरिया नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर स्टील के चार गिलास, दस लीटर का एक गैलन भी मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के घर के पास छप्पर में रखा खून लगा फावड़ा भी बरामद किया। घरवालों ने फावड़े को हत्या में प्रयुक्त होने का शक जाहिर किया है। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि राजमन की तहरीर के आधार पर ध्रुप केवट,उसकी मां सुभावती, रामदेव और रामदरश के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में यही बात सामने आ रही है कि रामप्रीत की हत्या अवैध संबंधों की वजह से हुई है। वैसे एक नामजद आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपी घर छोड़ कर भाग गए है। तलाश की जा रही है।