फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crushed under private bus

बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Sun, 18 Feb 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
crushed under private bus
नाथनगर निवासी गोविंद के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर शनिवार को दोपहर प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को लेकर धनघटा की ओर भाग निकला। बाद में आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर जुटी भीड़ यहीं कह रही थी कि यदि बाइक सवार हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के नाथनगर निवासी 40 वर्षीय गोविंद मद्देशिया पुत्र स्वर्गीय रामनेवास लोगों के वहां शादी-विवाह में भोजन बनाने का काम करते थे। तंदूरी रोटी के कारीगर से संपर्क करने शनिवार को बाइक से खलीलाबाद आए थे। लौटते समय मुखलिसपुर ओवर ब्रिज पर पीछे से आई प्राइवेट बस ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद चालक बस लेकर बिधियानी होते हुए धनघटा की ओर भाग निकला। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह और चौकी इंचार्ज मुखलिसपुर बलराम पांडेय व चौकी इंचार्ज तितौवा वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने गोविंद के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद गोविंद के तीसरे नंबर के भाई सुरेंद्र, छोटे भाई गुड्डू, प्रधान मदन साहू, व्यापारी नेता अशोक कसौधन आदि पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। भाई सुरेंद्र का आरोप है कि मुखलिसपुर ओवर ब्रिज पर चालक ने उनके बाइक सवार छोटे भाई गोविंद को प्राइवेट बस से कुचल दिया।


छोटे भाई गुड्डू और प्रधान मदन साहू ने यहीं बताया कि गोविंद ने हेलमेट नहीं पहनना था। यदि हेलमेट पहने होते तो शायद गोविंद की जिंदगी बच जाती। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बस चालक पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed