फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cousin, including three cases of murder

ममेरे भाई समेत तीन पर हत्या का केस 

Tue, 12 Jul 2016 11:50 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Tue, 12 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cousin, including three cases of murder
हत्‍या
 मेंहदावल बाईपास स्थित एक होटल में ठहरे एक युवक की छह जुलाई को संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया। पीड़ित पत्नी ने पति के ममेरे भाई समेत अन्य पर जहर देकर मारने की आशंका जताई है। एएसपी के निर्देश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में  जुट गई।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर पांडेय गांव की सृष्टि पांडेय का आरोप था कि उसके पति अरुण उर्फ सूरज पांडेय पहले कानपुर में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे। एक माह पहले वे लखनऊ में ट्रांसपोर्ट का कारोबार शुरु किए थे। पांच जुलाई को वह अपने मायके बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के गुलरिया सिरमा गांव में थी। उस दिन पति दस बजे दिन में उसके पास आए थे तथा 12 बजे दिन में  खलीलाबाद चले गए। जाते समय पति ने बताया था कि खलीलाबाद टीचर्स कॉलोनी मड्या निवासी प्रभाकर मिश्रा,उग्रसेन ,संजय तथा गांव के अन्य लोग उससे उधार रुपये लिए हैं, वही लेने के लिए जा रहे हैं। पति खलीलाबाद पहुंच कर अपने मामा के लड़के प्रभाकर मिश्रा से मिले। 
विज्ञापन


सृष्टि का कहना कि प्रभाकर ने अपने पहचान पत्र पर  उसके पति  को मेंहदावल बाईपास स्थित एक होटल में ठहरा दिया। छह जुुलाई को दो बजे दिन में उसके पति अपने बहन के घर भैसा पांडेय थाना मुंडेरवा जाकर पीएनबी का एटीएम कार्ड लिए और फिर खलीलाबाद वापस चले गए। उसी होटल में पति ठहरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जुलाई की रात में उनकी मौत हो गई। सात जुलाई को प्रभाकर मिश्रा ने ढाई बजे दिन में सूचना दिया कि अरुण की मौत हो गई है। पत्नी ने आशंका जाहिर किया कि उक्त लोगों ने मिल कर उसके पति को जहर देकर  मार डाला।  


उसके पति का मोबाइल, एटीएम कार्ड और रुपये सब गायब कर दिया गया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि होटल में अरुण का शव मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो मौत का कारण अस्पष्ट है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। अरूण की पत्नी की तहरीर पर  प्रभाकर मिश्रा समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बिसरा रिपोर्ट और विवेचना से जुटाए गए साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed