फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   committed suicide before girl friend's marriage

प्रेमिका की शादी के पूर्व युवक ने की खुदकुशी

Sat, 03 Mar 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Mar 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
committed suicide before girl friend's marriage
अात्महत्या - फोटो : अमर उजाला
लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के गांव में प्रेमिका की शादी की खबर से आहत युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ की टहनी से फंदे पर लटक की जान दे दी। शनिवार को घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले ली। गांव में यही चर्चा है कि एक तरफ युवती की डोली उठेगी तो दूसरी तरफ युवक का जनाजा निकलेगा। इस घटना की चर्चा पूरे दिन क्षेत्र में छायी रही। 
विज्ञापन


 क्षेत्र के बाकरगंज निवासी 22 वर्षीय संतोष जायसवाल पुत्र संटू जायसवाल दो साल पहले युवती के निकट आया था। बाद में वह उसके साथ कहीं चला भी गया था। 15 फरवरी 2015 को युवती के परिजनों ने संतोष जायसवाल के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


करीब ढाई महीने बाद पुलिस ने को कोलकाता में पकड़ा और थाने लाई थी। विवेचना और मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। करीब एक साल तक जेल में रहने के बाद बीते नवरात्र में जमानत पर छूटा था। इधर युवती के घर वाले ने उसकी कहीं शादी तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को युवती की शादी होनी है। इसकी खबर संतोष जायसवाल को हुई तो वह सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका। गांव के बाहर ट्यूबवेल के निकट आम के पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। भोर में नित्य क्रिया के लिए बाहर गईं कुछ महिलाओं की नजर पेड़ की टहनी से लटकते शव की तरफ गई तो शोर मचाया उसके बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।

युवक के चाचा पल्टू ने बताया कि संतोष जायसवाल दो भाइयों में छोटा था। वह अपने माता-पिता के साथ गोरखपुर में रहता था। घर पर बड़े भतीजे की पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों साथ रहती है। रात में संतोष को गांव में घूमते हुए देखा था, लेकिन यह भनक नहीं थी कि वह आत्मघाती कदम उठा लेगा। संतोष अपनी प्रेमिका की अन्य युवक के साथ शादी के सदमे को सहन नहीं कर पाया और आत्म हत्या कर ली।


बड़े भतीजे पवन कुमार दिल्ली में हैं, उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। एसओ राकेश यादव के मुताबिक जांच में पता चला कि संतोष जायसवाल युवती से प्रेम करता था। युवती को अगवा करने के मामले में जेल भी गया था। युवती की शादी शनिवार को होनी है। उसी से क्षुब्ध होकर संतोष ने आत्म हत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed