फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   child dead in an accident, 4 injured

बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, चार घायल

Thu, 21 Jun 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
child dead in an accident, 4 injured
रोड एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। धनघटा-सिकरीगंज मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत हो गई। वहीं बाइक पर उसे लेकर बैठी उसकी मां और एक साइकिल सवार समेत चार लोग हादसे में जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार गांव निवासी गणेश (28), राहुल (19) अपनी बहन रंजना तथा भांजे अंश (2) को लेकर एक बाइक से अंबेडकरनगर जिले के मसूरगंज जा रहे थे। वे धनघटा क्षेत्र के तामा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


साथ ही, सामने से साइकिल से आ रहे महुली थाना के सांखी गांव निवासी सूरज (18) को भी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बाइक व साइकिल सवार गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर राहगीर और तामा गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी देने के साथ ही घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल में मासूम अंश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रंजना, गणेश, राहुल और सूरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर चोरहा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया गया। एक युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया।
 
कानपारा गांव के इल्ताफ अहमद (18) पुत्र हमीदुुल्ल्लाह बाइक से अपने दोस्त कुतबुद्दीन के साथ सेमरियावां बाजार जा रहे थे। चोरहा गांव के पास सामने से सेमरियावां की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने गलत साइड से आकर बाइक को टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। बाइक चला रहे इल्ताफ अहमद का पैर टूट गया है और काफी चोट आई है। पैर से खून को रिसाव हो रहा था। लोगों ने ट्रक को रोका और ड्राइवर को पुलिस को सौंप दिया। ट्रक ड्राइवर अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक कानुपर का है। ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed