फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Caught the exam

दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा 

Mon, 27 Mar 2017 11:48 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 27 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Caught the exam
लाख कोशिशों के बाद भी यूपी बोर्ड परीक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार को पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी, इस दौरान एक केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा देते एक शख्स को पकड़ा गया। जबकि नकल के मामले में तीन परीक्षार्थी रस्टीकेट किए गए और एक केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया। वहीं सीडीओ ने एक केंद्र पर विषय से संबंधित मिले तीन कक्ष निरीक्षक को हटाने का निर्देश डीआईओएस को दिया है।
विज्ञापन


सुबह की पाली में मेंहदावल के ठाकुर दास इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक कक्ष का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें एक छात्र नकल सामग्री के साथ मिला उसे रस्टीकेट कर दिया गया। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने सीता देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घूरापाली का निरीक्षण किया। जहां पर एक छात्रा नकल सामग्री के साथ पकड़ी गई। उसे भी रस्टीकेट कर दिया। साथ ही यहां की केेंद्र व्यवस्थापक मनीषा को हटा दिया गया। उनकी जगह पर विद्यालय के ही अभय कुमार को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। सचल दल प्रभारी निशा यादव की टीम ने रामनारायण पांडेय इंटर कॉलेज पुत्सर का निरीक्षण किया। जहां पर एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। 
विज्ञापन


उसे रस्टीकेट कर दिया। सीडीओ लाल जी यादव ने सुबह की पाली में एवीएम इंटर कॉलेज खलीलाबाद का निरीक्षण किया। यहां विषय से संबंधित तीन कक्ष निरीक्षक मिले। जिन्हें तत्काल हटाने का निर्देश डीआईओएस को दिया गया।  एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के केंद्र व्यवस्थापक राम कुमार सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इस दौरान कमरा नंबर 23 में ललित नाम के एक व्यक्तिगत पंजीकृत परीक्षार्थी के स्थान पर फर्जी तरीके से आशुतोष नाम का एक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था। संदेह होने पर पूछताछ की गई तो उसने अपनी गलती स्वीकार की। सूचना पर पहुंची पुलिस उक्त परीक्षार्थी को पकड़ कर कोतवाली ले गई। कोतवाली कमला यादव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आशुतोष के खिलाफ जालसाजी और सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। बाद में उसे थाने से ही उसे जमानत दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed