{"_id":"58a4998f4f1c1bd357d83deb","slug":"cash-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.39 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.39 लाख रुपये बरामद
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधा बैरियर पर मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पिकअप में सवार यात्री के पास से सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम ने 1,39,500 रुपये बरामद किए। पूछताछ में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाने और सही जवाब नहीं देने की वजह से टीम ने बरामद कैश को जब्त कर दिया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट भूपेंद्र कुमार कश्यप और एसआई हरिश्चंद्र भारती, कांस्टेबल ध्रुव नारायन यादव व केशवराम सरोज मंगलवार की रात करीब 11 बजे बूधा बैरियर पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही एक पिकअप को रोक कर टीम ने जांच पड़ताल की।
सेक्टर मजिस्ट्रेट भूपेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि पूछताछ में पिकअप सवार ने अपना नाम वृजेश कुमार मिश्रा निवासी आदर्श नगर सिंघड़िया महादेव झारखंडी कूडा घाट गोरखपुर और चालक ने अपना नाम इरशाद अंसारी निवासी हुसैनाबाद गोरखनाथ गोरखपुर बताया। वृजेश कुमार मिश्रा ने पूछताछ में यह भी बताया कि पिकअप में लिफ्ट देकर गोरखपुर जा रहे है। तलाशी में वृजेश कुमार मिश्रा के पास से 1,39,500 रुपये बरामद हुए है।
विज्ञापन
पूछताछ में बरामद कैश के बारे में वृजेश मिश्रा न तो कोई कागजात प्रस्तुत कर पाए और न ही सही जवाब दे पाए। ऐसी दशा में बरामद कैश को जब्त करते हुए कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।