फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case on 670

170 नामजद समेत 670 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 22 Apr 2017 12:11 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 22 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
case on 670
ब्लॉक परिसर में बवाल के दौरान क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को नाथनगर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान हुए बवाल के मामले में अलग-अलग कुल सात लोगों ने तहरीर दी है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख शिवनाथ यादव की तरफ से दूसरे पक्ष के दिग्पाल पाल समेत 75 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन

 दूसरे पक्ष से पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दिग्पाल पाल की तरफ से प्रमुख शिवनाथ यादव समेत 95 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। दोनों पक्षों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर 170 नामजद और 670 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसओ ने आगे बताया कि इसी मामले में प्रमुख पक्ष की तरफ से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव राम नरायन यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सैकड़ों हथियाबंद भाजपा नेता और कार्यकर्ता  गोलबंद होकर उनके घर में घुस आए और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। इसके साथ ही उनकी तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख पक्ष के ही पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के भतीजे हरिप्रसाद यादव और पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने भी अलग-अलग तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दिग्पाल पाल की तरफ से उनके अलावा जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह ने भी तहरीर दी है। इसके अलावा पत्रकार रमेश दूबे ने भी ब्लॉक प्रमुख पक्ष के लोगों पर मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सभी तहरीरें एक ही घटना से संबंधित होने के कारण उन्हें उसी मुकदमे में जोड़ लिया जाएगा। एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि घटना में कुल सात लोगों ने तहरीर दी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed