{"_id":"580e472c4f1c1b944ebc1db3","slug":"case-on-5-persons-including-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत आठ पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत आठ पर हत्या का केस
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महला गांव में विवाहित पूनम की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया। इधर, ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से ही घर छोड़कर फरार हैं। कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन गांव निवासी लालजी का आरोप था कि उसने अपनी बेटी पूनम की शादी महला गांव के अशोक के साथ वर्ष 2004 में किया था।
कुछ साल तक सब कुछ ठीक से चला, लेकिन इधर कुछ महीनों से बेटी के ससुराली चार लाख नगदी की मांग करने लगे। इतनी बड़ी रकम दे पाने में असमर्थता जताने पर ससुराली बेटी को प्रताड़ित करने लगे। आरोप था कि रविवार शाम को दहेज की मांग पूरी नहीं होने से नाराज होकर ससुुराली उसकी बेटी की हत्या कर दी। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि उसके पति, सास, ससुर, ननद व देवर समेत आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।
विवेचना जो तथ्य सामने आएगा,उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगे बताया कि आरोपी घर छोड़कर गायब है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।