फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case on 5 persons

पूर्व प्रधान समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Jul 2016 12:01 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 27 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
case on 5 persons
crime - फोटो : demo pic
 दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम हटवा के पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों पर कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज कराया है।  हटवा निवासी अब्दुल खैर पुत्र अहमद हुसैन ने 25 सितंबर को एसडीएम मेंहदावल से शिकायत की थी कि उनके ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अब्दुल मन्नान समेत कई लोगों ने ग्राम पंचायत में स्थित गाटा संख्या 59 जो कि कब्रिस्तान की जमीन है उस पर अवैध रूप से कब्जा कर घर बनवा लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर भूमि की पैमाइश की तो शिकायत सही मिली। रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम मेंहदावल ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कराने का आदेश दिया था। अब आदेश के अनुपालन में तहसीलदार ने ग्राम हटवा निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान, अब्दुल खालिक, अब्दुल कादिर, मोहम्मद मुस्तफा और जमीरुल्लाह के विरुद्ध धारा 122 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। 
विज्ञापन


 हटवा निवासी हाजी मो. यूनुस का कहना था कि तत्कालीन ग्राम प्रधान अब्दुल मन्नान और उनके कुछ साथियों ने कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रुप से कब्जा किया था। वर्तमान में उनकी पत्नी ग्राम प्रधान हैं। सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान के जरिए अवैध कब्जा साबित हो जाने के बाद ग्राम प्रधान को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उधर पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल मन्नान का कहना था कि जहां पर निर्माण है वह कब्रिस्तान की जमीन नहीं है, तकनीकी कारणों से लोगों को गलत फहमी है। कुछ लोग उनकी कामयाबी हजम नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed