फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   burnt lady dead in dhanghata

संदिग्ध हाल में झुलसी महिला की मौत

Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
burnt lady dead in dhanghata
नाथनगर में जलने से हुई विवहिता की मौत पर पहुंचे नायब तहसीलदार और एसओ। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर के अंबेडकरपुरवा में एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध हाल में जली विवाहिता की गुरुवार को घर पर ही मौत हो गई। विवाहिता के मायके के लोगों ने दहेज के लिए ससुुुरालियों पर जला देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


नाथनगर के अंबेडकरपुरवा निवासी रमेश पुत्र फूलचंद्र की शादी पांच वर्ष पूर्व शनिचरा बाबू गांव के झिनकान की पुत्री विंध्यवासिनी उर्फ सीता के साथ हुई थी। उनकी तीन साल की पुत्री रोशनी है। सीता के भाई राजेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज लाने के लिए उसकी बहन सीता को प्रताड़ित किया जाने लगा था।
विज्ञापन


10 जनवरी को बहन को मार डालने की नीयत से जला दिया गया। घायल अवस्था में सीता को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जबकि पति रमेश ने बताया कि इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने पर उसे 16 जनवरी को डॉक्टरों की सलाह पर घर लाया गया था। जहां बुधवार की रात घर पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने पर मायके वाले भी नाथनगर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र प्रधान और चौकी इंचार्ज मुखलिसपुर अनिल यादव भी मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। सीओ अशोक कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाहिता के भाई राजेश की तहरीर के आधार पर पति रमेश, ससुर फूलचंद व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed