{"_id":"57acbb984f1c1bce75ee4b04","slug":"burglar-gang-arrested-two-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
sant kabir nagar
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा पुलिस ने बुधवार को बेलडिहवा नहर पुलिया के पास से अंतर्जनपदीय चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर कोपिया में दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा कर दिया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के परजूडीह निवासी विश्वनाथ पाठक पुत्र दिवंगत स्वर्गीय राममूर्ति पाठक का कोपिया में भी मकान है। सात अगस्त को दिन में कोपिया में उनके घर की खिड़की तोड़कर चोरों ने वारदात घटना को अंजाम दिया था। इसकी जांच एसओ दिनेश यादव और चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय कर रहे थे। दस अगस्त को सूचना पर पुलिस टीम ने बेलडिहवा नहर पुलिया के पास से दो चोरों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 2000 नकदी, मोबाइल, कुछ पुराने सिक्के और दो लोहे का राड मिली।
पूछताछ में इनकी पहचान अफसर अली पुत्र मोहम्मद नन्हे अली निवासी खुन्नी मोहल्ला गड़वा चौराहा, पिपराइच और आबिद अली पुत्र मुबारक अली निवासी गड़वा चौराहा थाना पिपराइच जिला गोरखपुर के रूप में हुई। इन दोनों ने सात अगस्त को कोपिया में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। बरामद रकम और समान चोरी का ही है। ये लोग गोरखपुर और महराजगंज जिले में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फरार साथी दूसरे प्रांत में भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पूर्व में दोनों चोरी के अपराध में जेल भी जा चुके हैं। पकड़े गए चोरों को जेल भेज दिया गया। जबकि फरार चोरों की पुलिस टीम तलाश कर रही है।