फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brick stone, nine people injured in land dispute

भूमि विवाद में चले ईंट पत्थर, नौ लोग घायल

Sat, 08 Apr 2017 11:38 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 08 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Brick stone, nine people injured in land dispute
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
धनघटा क्षेत्र के रमजंगला गांव में शुक्रवार की रात जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए। इन सभी का सीएचसी मलौली में उपचार कराया गया। इस मामले में एक पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसमें से गंभीर रूप से घायल एक दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


रमजंगला निवासी छटठू चौहान पुत्र शिव प्रसाद चौहान का आरोप था कि उनके पिता ने बिना बताए खेत एक शख्स को बैनामा कर दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो वह पिता से खेत बेचने के संबंध में पूछ ताछ कर रहे थे। तभी विपक्षी वहां पहुंच गए और उनके अलावा परिवार के लोगो को मारने पीटने लगे। जिससे उनकी पत्नी गीता देवी, सुनीता देवी पत्नी पलकधारी, शकुंतला पत्नी रामू, रामू पुत्र देवप्रसाद, पलकधारी पुत्र पुरुषोत्तम, बासमती पत्नी मुन्नीलाल, पानमती पुत्री पुरुषोत्तम, फूलमती पुत्री पुरुषोत्तम, व छटठू पुत्र शिवप्रसाद घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में गीता और छट्ठू को अधिक चोट आने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के अब्दुलगनी पुत्र सेराजूल का आरोप था कि छट्ठू अपने परिवार के लोगों के साथ उनके घर चढ़ कर आए और मारपीट कर उनके परिवार के लोगों को घायल कर दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी सूचना थाने पर दी गई, लेकिन पुलिस अभी तक उनका मुकदमा दर्ज नही की है। एसओ जे एन तिवारी का कहना है कि अब्दुल गनी समेत छह लोगों के विरुद्ध मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed