{"_id":"57a4de954f1c1bda762bc410","slug":"blue-film-downloading-four-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू फिल्म डाउनलोडिंग में चार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लू फिल्म डाउनलोडिंग में चार पकड़े
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पॉर्न
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में मां-बेटी से हुई गैंगरेप के वायरल हुए वीडियो की जांच में कोतवाली पुलिस और स्वाट की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को खलीलाबाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके अवैध डाउनलोडिंग करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया।
कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ब्लू फिल्म चिप और पेनड्राइव में डाउनलोड करने की सूचना पर शहर के मड़या अचकवापुर में मौर्या टेलीकाम और गणपति मोबाइल सेंटर पर छापेमारी की गई। महिलाओं और पुरुषों की अश्लील तस्वीर डाउन लोड करने की बात सामने आई तो मौर्या टेलीकाम के मालिक लालचंद मौर्या को गिरफ्तार किया गया। उसके वहां से कंप्यूटर और पेनड्राइव बरामद किया गया।
इसी तरह का मामला मिलने पर गणपति टेलीकाम के मालिक प्रमोद मौर्या को गिरफ्तार करते हुए सीपीयू, मॉनीटर कब्जे में लिया गया। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास आर के कंप्यूटर एंड मोबाइल सेंटर के मालिक रवींद्र कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया। इसके वहां से लैपटॉप बरामद हुआ। बाईपास चौराहे के पास से विक्रमादित्य को भी गिरफ्तार करके सीपीयू और मॉनीटर बरामद किया गया।
विज्ञापन
आगे बताया कि चारो आरोपी अनाधिकृत रूप से चिप में और पेनड्राइव में लोगों से पैसे लेकर महिलाओं और पुरुषों की अश्लील फिक्चर डाउनलोड करते थे। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ महिलाओं के अशिष्ट रूपण निषेध अधिनियम, आईटी एक्ट ,कॉपीराईट एक्ट आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी संतोष तिवारी, एसआई जेएन तिवारी, एसआई मनोज त्रिपाठी भी शामिल रहे।