फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beaten after opposed teasing

छेड़खानी के विरोध पर युवती को पीटा

Tue, 20 Mar 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
beaten after opposed teasing
eve teasing
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ सोमवार की रात बगल गांव के युवक ने छेड़खानी शुरू की दी। विरोध करने पर युवक ने उसको पीट दिया। थप्पड़ से उसकी आंख में गंभीर चोटें आ गईं। साथ में मौजूद युवती की सहेली ने बचाव की कोशिश की तो युवक ने उसके पेट में मुक्का मार दिया। मंगलवार को घायल युवती कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


18 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी मां मायके में नेवासा पाई है। नाना-नानी के साथ वह और उसकी मां और छोटा भाई रहता है। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में दिल्ली रहते हैं। इस समय मां भी पिता के पास गई हैं। सोमवार की रात सात बजे के करीब सहेली के साथ वह सीवान में नित्य क्रिया के लिए गई थी। इसी बीच बगल के गांव का 24 वर्षीय युवक पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


विरोध के बाद उसकी आरोपी युवक से हाथापाई भी हुई, लेकिन युवक ने उसे आंख में थप्पड़ से मार दिया तो वह कमजोर पड़ गई तो सहेली बचाव में आ गई। युवक ने सहेली के पेट में मुक्का से प्रहार कर दिया और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है घटना के बाद आरोपी पिता अपने दो सहयोगियों के साथ उसके दरवाजे पर पहुंच गए और जानमाल की धमकी दी। उसकी सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम पहुंच गई, लेकिन तब तक लोग वहां से जा चुके थे। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की आंख के पास चोटें आई हैं। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed