फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Back without brides

बिना दुल्हल के बरात हुई वापस

Mon, 17 Jun 2019 11:20 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Back without brides
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
बखिरा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में पहुंची बरात में शामिल कुछ लोगों द्वारा महिलाओं से अभद्रता करने पर नाराज लोगों ने विवाद किया। बात नहीं बनने पर थाने में सुलह के लिए पहुंचे दोनों पक्ष रिश्ता खत्म करने पर राजी हुए। बरात वापस हो गई। 
विज्ञापन

16 जून को मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव से बखिरा क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। द्वारपूजा और जयमाल के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया।  दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाने लगे। इसी दौरान सूचना पर डायल 100 की टीम पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों को शादी के लिए राजी करने का प्रयास किया, पर बात नहीं बनी। सोमवार को थाने पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोग दूल्हा-दुल्हन व परिजन शादी के लिए बातचीत करते रहे, लेकिन नतीजा नहीं निकला। बाद में थाने पर लेन देन का समझौता होने के बाद बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों पक्ष वापस हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed