{"_id":"5c65abacbdec221239762375","slug":"assign-to-the-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को परिजनों को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को परिजनों को सौंपा
Thu, 14 Feb 2019 11:25 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
महिला को परिजनों को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मगहर क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास मिली महिला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की रहने वाली है। वह आठ फरवरी से लापता थी। 25 वर्षीय इस महिला को लेने घरवाले महिला थाने पहुंचे। आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी ने घरवालों से पूछताछ के बाद महिला को उनके साथ भेजा।
मंगलवार को एक महिला मगहर क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास यूपी-100 टीम को मिली थी। उसे थाने लाया गया था। महिला थाने की एसओ अनीता यादव ने पूछताछ के बाद उसे थाने के आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी प्रतिभा सिंह को सौंपा। प्रतिभा सिंह ने महिला से मिली जानकारी के आधार पर पश्चिमी चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया की पुलिस तथा कुछ अन्य परिचितों से संपर्क किया। कई अन्य माध्यमों से भी महिला के घरवालों की तलाश की गई। बृहस्पतिवार को इस महिला के घरवाले महिला थाने के आशा ज्योति केंद्र पहुंचे। घरवालों ने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिले के ग्राम बसवारी थाना टाऊन बेतिया की रहने वाली निधि पत्नी तपेश आठ फरवरी को अपने ससुराल से लापता हो गई थी। पति तपेश तभी से तलाश में लगे थे। महिला एसओ अनीता यादव ने बताया कि पति तपेश को सामने देख निधि भावुक हो गई थी। पति ने भी उसका हाथ थाम लिया। पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया।