फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Arrested with pandemonium

तमंचे के साथ इनामी बदमाश गिरफ्तार  

Sun, 30 Apr 2017 10:39 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 30 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Arrested with pandemonium
अपराध - फोटो : अमर उजाला
स्वाट और बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को बौरब्यास पुलिया के पास से लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के ईनामी बदमाश योगेंद्र सिंह को पुलिस ने मय तमंचा गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मिली बाइक को भी कागजात के अभाव में पुलिस ने सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन


प्रभारी एसपी अशोक कुमार वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओ बखिरा रामभवन यादव और स्वाट टीम के प्रभारी राजकुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ रविवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके बौरब्यास पुलिया के पास से एक बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान योगेंद्र सिंह उर्फ गोलू सिंह निवासी सिंहटीकर थाना बखिरा के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला।
विज्ञापन


बाइक का कागजात नहीं दिखा पाने की वजह से सीज कर दिया गया। पकड़ा गया बदमाश शातिर लुटेरा है। इसके खिलाफ  सहजनवां, बखिरा, महुली में लूट,गैंगस्टर एक्ट के केस दर्ज हैं। वर्ष 2016 में  बखिरा थाने में इसके अलावा गैंग के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज था। गैंग के सरगना समेत दो साथी  तो जेल भेज दिए गए थे, लेकिन यह काफी समय से फरार चल रहा था। 28 अप्रैल को नवागत एसपी हेमराज मीणा ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 2,500 रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आस-पास के जनपदों  में लूट की वारदात करता रहता है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed