{"_id":"5862ac924f1c1b6476eeae66","slug":"arrested-four-crooks-robbing-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
चार बदमाश्ा पकड़े गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस टीम ने मंगलवार को कबीर चौरा (मगहर) के पास से लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट कार और छह बाइक बरामद हुईं हैं। पकड़े बदमाशों में एक कुशीनगर और तीन गोरखपुर जिले के निवासी हैं।
एसपी हीरालाल ने ने बताया कि कोतवाल कमला यादव ने स्वाट टीम प्रभारी संतोष तिवारी और एसएसआई महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के साथ सूचना के आधार पर मगहर कबीर चौरा के पास घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये सभी लूट की योजना बना रहे थे। इनकी निशानदेही पर कार और चोरी की छह बाइक बरामद हुईं। बदमाशों की पहचान कुशीनगर जनपद के नवकाटोला, पड़रौना निवासी मनीष जायसवाल और अशोक जायसवाल मोतीराम अड्डा, थाना खोराबार, वशिष्ठ जायसवाल निवासी चौरीचौरा और गणेश कन्नौजिया निवासी दिव्यनगर भौरोपुर कॉलोनी, थाना कैंट जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।
बदमाशों ने बताया कि गैंग का मास्टर माइंड नुरुल आजम निवासी राप्तीनगर, थाना शाहपुर(गोरखपुर) का निवासी है। उनकी निशानदेही पर नुरूल आजम के राप्तीनगर स्थित घर से लूटी गई कार मिली। आरोपी नुरुल आजम को आजमगढ़ जीआरपी ने 16 दिसंबर को पकड़ कर जेल भेज दिया था। मनीष ने पूछताछ में बताया कि पांच नवंबर को खलीलाबाद के बिधियानी निवासी श्रवण राय की कार को 2000 रुपये में साथी नुरुल आजम के साथ मिलकर बुक कराई थी। पहले चालक श्रवण को इधर-उधर टहलाया गया। अंधेरा होने पर चालक को शराब में नशा पिला कर गाड़ी से नीचे ढकेल दिया था। जांच में बरामद चार बाइक तो कोतवाली क्षेत्र से लूटी और चुराई गईं निकली।
विज्ञापन
जबकि अन्य दो बाइकों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। बदमाशों के खिलाफ लूट और चोरी की गाड़ियां बरामद होने के संबंध में कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।