{"_id":"57f1485b4f1c1b9a11574a93","slug":"angray-people-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
हरदीहट्टा मोहल्ले में पुलिस के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल नगर के हर्दीहट्टा मुहल्ले में गुमटी के विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को घर में घुसकर देररात मारने-पीटने व कपड़े फाड़ने की सूचना देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से नाराज वार्ड के लोगों ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण सिंह व संजय गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी गुस्से का शिकार होना पड़ा।
थानाध्यक्ष ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर आक्रोशित लोगों को मनाया, तब जाकर लोग शांत हुए। मेंहदावल नगर पंचायत के हर्दीहट्टा मुहल्ले में दो लोगों के बीच गुमटी रखने का विवाद ीक्। जहां एक पक्ष अपनी पुस्तैनी खिड़की पर गुमटी रखकर छोटा-मोटा व्यवसाय करता है। वहीं दूसरे पक्ष ने गुमटी हटवाने के लिए थाने पर प्रार्थना पत्र दे रखा है। थानाध्यक्ष द्वारा त्योहार बाद इस मामले का निस्तारण कराने की बात कहकर मामला शांत करा दिया था कि शनिवार की रात एक पक्ष ने महिला की गुमटी ढकेल दी।
पीड़ित महिला सुनीता देवी ने बताया कि गुमटी ढकेलने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को पीटा, इनमें से एक के कपड़े भी फाड़ दिए। 100 नंबर पर और थाने में सूचना देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार सुबह महिला के समर्थन में भाजपा नेता आ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मनीष हिंदू, प्रमोद, हरिश्याम गुप्त, सचिन कांदू, सतीश चंद्र मिश्र, हेमंत मिश्रा, कन्हैया, मोनू, नीरज, मनीष जायसवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक सिपाही पर नाराज थे प्रदर्शनकारी ः प्रदर्शन कर रही भीड़ व पीड़ित महिला सुनीता देवी ने थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर आरोप मढ़ा, कहा कि दिनभर में चार चक्कर उनके घर आकर गुमटी हटाने का दबाव बनाते हुए जेल में बंद करने की धमकी दी जाती है। थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने भीड़ से कहा कि उन्होंने कभी कांस्टेबल को यहां नही भेजा। कांस्टेबल को यहां नहीं आना चाहिए था। इसकी जांच कराएंगे।