{"_id":"5af72ccd4f1c1bce408b4d6b","slug":"agitation-for-arrest-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में सीओ को ज्ञापन देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। ब्लॉक परिसर बेलहरकलां में टास्क फोर्स के प्रशिक्षण के दौरान 10 मई को मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई केे मांग की है।
विकास खंड बेलहरकलां के सभागार में 10 मई को टास्क फोर्स का प्रशिक्षण चल रहा था कि इसी दौरान हस्ताक्षर को लेकर वाद विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी। वीरेंद्र कुमार चौरसिया की तहरीर पर बखिरा थाने में अभियोग पंजीकृत हुआ था, पर नामजद अभियुक्तों को अब तक बखिरा पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है।
इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बेलहरकलां उदयराज यादव के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय मेंहदावल तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नही हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संतोष यादव, वजिय कुमार, राजू अग्रहरि, हरिओम, जय प्रकाश, विनोद कुमार, अनिल यादव, कपिलदेव, राजेश, राजकुमार, सूरज आदि मौजूद रहे।