फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Added alliance and took jewelry

जोड़ा नाता और ले गया जेवर

Fri, 14 Oct 2016 11:28 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 14 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Added alliance and took jewelry
महुली क्षेत्र के मडहाराजा की महिला को एक युवक ने रिश्तेदार बताते हुए बीस हजार रुपये के जेवर ठग लिए। हालांकि पीड़ित पक्ष ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है।  महुली निवासी अवधेश भुज मडहाराजा गांव में परिवार सहित रहते हैं। वे यहीं भूजा, चूड़ा बनाकर बेचने का व्यवसाय  भी करते हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी गोरखपुर जिले में की। पीड़ितों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 35 वर्ष का एक युवक उनके घर पहुंचा। उसने खुद को पहली ससुराल पडरिया से संबंधित बताया और फिर घर के सभी लोगों का हालचाल लेकर विश्वास में लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद अवधेश से बेटी की  शादी के लिए रिश्ता देखने जाने की गुजारिश करके बाइक पर बैठाकर ले गया। पहले वह अवधेश की बेटी की ससुराल घोरहट गांव पहुंचा। कई स्थानों पर जाने के    बाद वह अजांव चौराहे पर पहुंचा और पांच मिनट में आने की बात कहकर वह चला गया। इसके वह अवधेश के घर मडहाराजा पहुंचा। जहां उनकी पत्नी कौशिल्या देवी से कहा कि बेटी का रिश्ता तय करने और उसे दिखाने के लिए अजांव चौराहे पर लाने का जिक्र करते हुए जेवर मांगे। 
विज्ञापन


मना करने पर उसने बेटी के लिए अच्छा रिश्ता टूट जाने का हवाला दिया। इस पर कौशिल्या ने उसे कान का झाला और मंगलसूत्र दे दिया। जालसाज जेवरों को   लेकर रफू चक्कर हो गया। अवधेश लगभग आधे घंटे अजांव चौराहे पर इंतजार करने के बाद जब घर पहुंचे और पत्नी ने जेवरात के बारे में पूछा तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि लगभग 20 हजार रुपये के जेवर ठग ले गया। घटना से दुखी घर की महिलाएं रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed