फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   98 thousand robbed

सरेराह मां-बेटे से 98 हजार रुपये लूटे

Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
 98 thousand robbed
लूट
महुली क्षेत्र के नोक्ता और डडवा गांव के बीच में बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक एएनएम और उसके बेटे को तमंचा दिखाकर 98 हजार रुपये लूट लिए। घटना से घबराए मां-बेटे ने इसकी सूचना पीएनबी नाथनगर के शाखा प्रबंधक को दी, प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डंडवा गांव निवासी रामउजागिर पुत्र स्व त्रिलोकी यादव अपनी एएनएम मां सुदामा देवी के साथ गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक नाथनगर की शाखा में रकम निकालने गए थे। सुदामा देवी असोम में एएनएम के पद पर तैनात हैं। एक माह के अवकाश पर वह अपने गांव डड़वा गांव आईं र्हुइं हैं। बैंक से मां बेटे ने अपने अपने खाते से 49-49 हजार रुपये की निकासी की। बैंक से निकलने के बाद दोनों बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वे नोक्ता और डड़वा गांव के बीच पहुंचे थे। उसी दौरान पीछे से एक काले रंग की बिना नंबर की पल्सर पर हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


बाइक रुकते ही बदमाशों ने रामउजागिर की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। दोनों बदमाशों ने मां- बेटे पर तमंचा तानकर उनके पास से 98 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नाथनगर की तरफ भाग निकले। घटना के बाद मां बेटे पीएनबी नाथनगर पहुंचे और घटना की सूचना शाखा प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय को दी। बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना तत्काल फोन से महुली पुलिस को दी। खबर पर मौके पर पहुंचे प्रभारी एसओ प्रदीप सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एएसपी अशोक वर्मा भी पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी हासिल की। प्रभारी एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग ः  बैंक प्रबंधक से मां बेटे के साथ लूट होने की सूचना मिलते ही महुली पुलिस को सूचित करने के साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। लूट की शिकार सुदामा देवी के बैंक में रकम निकालने के लिए आते समय उनके आसपास मंडराने वाले संदिग्ध लोगों की सीसीटीवी फुटेज पर तलाश शुरू की जा रही है। उसी समय बैंक पर प्रभारी एसओ भी पहुंच गये थे। सुदामा देवी के निशानदेही पर पुलिस ने एक नीली टी-शर्ट पहने युवक को तलाश रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed