फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Sat, 15 Dec 2018 11:42 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
छह लोगों पर दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

फालोअप:
शुक्रवार की रात महिला की हुई थी हत्या
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली के थवईपार गांव में शुक्रवार की रात चौकीदार की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही है।

थवईपार निवासी जनकू प्रसाद का आरोप है कि उनके नाती कुलदीप, विवेक, मुकेश से उसके गांव के ज्ञानदास, तरशेम, बुद्घम, सचिन, मुनका देवी और तरशेम की पत्नी ने झगड़ा किया और लात-मुक्कों से मारपीट रहे थे। इसी बीच उसकी पत्नी पार्वती बीच-बचाव के लिए आई तो उसे मारने पीटने लगे। इससे पत्नी को काफी चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी को चारपाई पर रख दिया। खलीलाबाद कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि जनकू की तहरीर पर उपरोक्त छह लोगों पर गैरइरादत हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की विवेचना एसएसआई धर्मेंद्र तिवारी कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed