फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दुधारा पुलिस ने डेढ़ किलो चरस बरामद किया

दुधारा पुलिस ने डेढ़ किलो चरस बरामद किया

Thu, 03 Jan 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 03 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दुधारा पुलिस ने डेढ़ किलो चरस बरामद किया
दुधारा पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
लोहरौली। दुुुधारा और पचपोखरी चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। बाइक की डिकी से डेढ़ किलो चरस बरामद हुआ। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दुधारा थाने के पचपोखरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि मुुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुछ नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है।
बृहस्पतिवार की भोर में जामडीह तिराहा के पास आ रहे बाइक सवार को रोका गया तो वह भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम जुम्मन निवासी बढ़या माफी थाना दुधारा बताया। उसकी बाइक की डिकी की तलाशी ली गई तो उसमें डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह चरस का धंधा करता है और चरस को गैर जनपद ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। इस अभियान में एसआई अनिल कुमार, दीवान सुरेश कुमार, दीवान अजय सिंह, सिपाही रविशंकर श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed