फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   8 booked in rampage

एबीवीपी कार्यकर्ता को पीटने के आरोप में छात्र नेता समेत आठ पर केस दर्ज

Thu, 08 Feb 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
 8 booked in rampage
मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ के साथ कुछ छात्रों ने दुर्व्यवहार किया। इतना ही एक कार्यकर्ता के ऊपर पिस्टल तान दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी सिसवनिया थाना महुली ने तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि प्रदेश में छात्रावास अभियान चल रहा हैं। उसी क्रम में वह भी अपने सहयोगियों के साथ एचआरपीजी कॉलेज के छात्रावास में छात्राओं से संपर्क करने पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है उसी दौरान समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्र नेता सचिन यादव, उपाध्यक्ष अखिलेेेश यादव,मणिशंकर यादव,राजेंद्र प्रसाद यादव,जितेंद्र यादव,धीरज यादव,अरविंद यादव, सतीश यादव आदि लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लोग उसके ऊपर हमला कर दिए और पिस्टल तान दिए। निहत्थे कार्यकर्ताओं को लोग धकेलते हुए परिसर से बाहर लाए। आरोप है कि एबीवीपी का कार्यक्रम नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गई।


कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्र नेता, छात्र संघ अध्यक्ष सचिन यादव, उपाध्यक्ष अखिलेेेश यादव, मणिशंकर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, जितेंद्र यादव, धीरज यादव, अरविंद यादव, सतीश यादव के खिलाफ गोलबंद होकर मारने-पीटने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया हैं। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed