{"_id":"6ab6c39108bb7e0cfb02b019","slug":"in-a-land-dispute-a-tractor-was-driven-over-a-mother-and-son-elderly-woman-dies-incident-in-dhanana-ii-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157668-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जमीन के विवाद में मां-बेटे पर चढ़ाया ट्रैक्टर, वृद्धा की मौत, धनाना द्वितीय में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जमीन के विवाद में मां-बेटे पर चढ़ाया ट्रैक्टर, वृद्धा की मौत, धनाना द्वितीय में वारदात
Sat, 26 Sep 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव धनाना द्वितीय में शुक्रवार देर शाम जमीन के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में प्यारी देवी (70) की मौत हो गई जबकि उसका बेटा राजेश (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश का हिसार के जिंदल अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना के बाद डीएसपी महेश व सदर पुलिस थाना एसएचओ महावीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
परिजनों के अनुसार प्यारी देवी के परिवार में जमीन के विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों के बीच तनाव बना हुआ था। शुक्रवार शाम खेत में विवाद बढ़ गया। इसी दौरान प्यारी देवी अपने बेटे राजेश के साथ समझाने के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि राजेश के चचेरे भाई अमित ने दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्यारी देवी को मृत घोषित कर दिया। राजेश को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे हिसार के जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
डीएसपी महेश ने बताया कि परिवार के ही लोगों के बीच जमीनी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। इसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी। गांव में किसी तरह का तनाव न बने इसके लिए पुलिस तैनात की गई है।