{"_id":"6ab6c30d2cda1eed880206ba","slug":"body-of-youth-missing-for-two-days-found-in-bushes-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81070-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंगलवार को घर से निकले युवक का शव बृहस्पतिवार को झाड़ियों में मिला। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वह सिलिंडर सप्लाई का काम करता था और अविवाहित था। परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि अमित के चेहरे पर चोट के निशान थे। अमित मंगलवार को घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार और बृहस्पतिवार को परिजन उसकी तलाश करते रहे और पुलिस को भी शिकायत दी। इसी दौरान परिजन को दौलताबाद की झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां उन्हें अमित का एक मोजा मिला। मोजे से उन्हें शव अमित का होने का अंदेशा हुआ, लेकिन तब तक पुलिस शव को वहां से ले जा चुकी थी। इसके बाद सेक्टर-19 चौकी पहुंचे और शव की पहचान अमित के रूप में की थी। परिजनों का आरोप है कि अमित की हत्या की गई है और उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।