{"_id":"5c8d3c38bdec22146b5eb92f","slug":"71552759864-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली व चुनाव में शांति की अपील की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली व चुनाव में शांति की अपील की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और अर्द्घसैनिक बलों ने किया रूट मार्च
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीनगर। लोकसभा चुनाव और होली पर्व को ध्यान में रखकर शनिवार को शहर में पुलिस और अर्द्घसैनिक बलों ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। एसडीएम और सीओ की अगुवाई में निकले सुरक्षाकर्मियों ने शहर के प्रमुख मार्गों के बाद मगहर कस्बे में भी भ्रमण किया।
दीघा बाईपास से शुरू हुए रूट मार्च में सदर एसडीएम एसपी सिंह और सीओ रमेश कुमार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। बरदहिया बाजार, मधुकुंज चौराहा, मुखलिसपुर चौराहा, बैंक चौराहा होते हुए पुलिस कर्मी फोरलेन के नेदुला चौराहे पर पहुंचे। वहां से फोरलेन के मेंहदावल बाइपास होते हुए मगहर तक गए। इस दौरान कोतवाल प्रदीप सिंह, एसआई मोतीचंद, एसएसबी के इंस्पेक्टर जितेंद्र ठाकुर, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार पटेल, सुल्तान सिंह आदि शामिल रहे।