फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बाल-बाल बचे यात्री

बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाल-बाल बचे यात्री
नेशनल हाइवे स्थित टेमा रहमत के पास हुई घटना
विज्ञापन

चालक की सूझबूझ से बच गया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित टेमा रहमत चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बस ड्राइवर ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

गोरखपुर से टांडा दरगाह जा रही एक प्राइवेट बस टेमा रहमत चौराहे के समीप खराब हो गई। अंबेडकर नगर के पकवा थाना अलीगंज निवासी चालक आज्ञाराम बस को सही कर रहे थे। उसी दौरान शार्ट सर्किट से धुआं उठने लगा और इंजन के पास आग लग गई। इससे बस में सवार करीब 60 यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी यात्री बस से नीचे उतर गए। ड्राइवर आज्ञाराम ने किसी तरह से आग को बुझाया। हाइवे पर बस में आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक एक लेन में आवागमन बंद हो गया। बस में सवार यात्री परवेज अली हुसैन, मंसूर आलम, नबी हुसैन आदि ने बताया कि बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कांटे चौकी प्रभारी शशिभूषण पांडेय ने सिपाहियों और हाइवे की टीम के साथ गाड़ी को किनारे करवाकर हाइवे का पुन: संचालन करवाया। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed